फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: ऑनलाइन मंगाई 1000 रुपये की मिठाई और क्रेडिट कार्ड से कट गए 2.4 लाख, हैरान कर देगा मुंबई का यह मामला

Wed, 26 Oct 2022 09:03 AM IST
कुमार सम्भव जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महिला ने जैसे ही ओटीपी दिया उनके क्रेडिट कार्ड से 2,40,310 रुपये साफ हो गए। इसके बाद उन्होंने ओशिवारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के दौरान साइबर क्रिमिनल्स भी जमकर सक्रिय नजर आए। यही वजह रही कि मुंबई में 49 साल की एक महिला ऑनलाइन मिठाई मंगाने के चक्कर में ठगी की शिकार हो गई। मामला यह है कि पीड़िता ने दिवाली के मद्देनजर मिठाई खरीदने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर किया था और उसके खाते से 2.4 लाख रुपये निकल गए। पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद आनन-फानन में जांच शुरू कर दी गई। साथ ही, पीड़िता की कुछ रकम रिकवर भी कर ली गई। 

विज्ञापन
Trending Videos

यह है पूरा मामला

मुंबई के अंधेरी इलाके में रहने वाली पूजा शाह (49 वर्ष) ने एक फूड डिलीवरी एप से मिठाई ऑर्डर की थी। इसके लिए वह एक हजार रुपये का पेमेंट कर रही थीं, लेकिन ट्रांजेक्शन पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद महिला ने ऑनलाइन ही मिठाई वाले दुकानदार का नंबर ढूंढा। उन्होंने उस नंबर पर कॉल किया तो दूसरी तरफ मौजूद शख्स ने उनका क्रेडिट कार्ड नंबर और ओटीपी मांग लिया। 

ओटीपी देते ही लग गया चूना

बताया जा रहा है कि महिला ने जैसे ही ओटीपी दिया उनके क्रेडिट कार्ड से 2,40,310 रुपये साफ हो गए। इसके बाद उन्होंने ओशिवारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 2,27,205 रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर होने से रोक लिए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

एसबीआई ने इन चीजों का ध्यान रखने के दिए निर्देश

  • अगर आप किसी से पैसे ले रहे हैं तो यूपीआई पिन दर्ज करने की जरूरत नहीं है। अगर कोई मैसेज भेजकर या कॉल करके आपसे यूपीआई पिन मांग रहा है तो उसे नजरअंदाज करें। यह पिन सिक्योरिटी कोड होता है, जिससे खाताधारक के खाते से लेन-देन सुनिश्चित होता है। इसका इस्तेमाल सिर्फ उसी वक्त किया जाता है, जब आप किसी को पैसा भेजते हैं।
  • अगर आप किसी शख्स को पैसे भेज रहे हैं तो उसकी पहचान अवश्य कर लें। साथ ही, यह सुनिश्चित करें कि पैसे प्राप्त करने वाला शख्स सही है और पैसे किसी फेक खाते में नहीं जा रहे हैं। 
  • पैसे ट्रांसफर करने के लिए किसी अनजान अनुरोध को स्वीकार न करें। 
  • अगर कोई आपका एटीएम पिन या कार्ड का सीवीवी नंबर पूछ रहा है तो वह साइबर क्रिमिनल हो सकता है। ये बेहद गोपनीय चीजें हैं। इन्हें गैर विश्वसनीय शख्स के साथ साझा करने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें