वोटिंग मशीन से छेड़छाड़ का मुद्दा मुंबई के वकोला से सामने आया है। कुछ मतदाता ईवीएम में गड़बड़ी के चलते अपनी शिकायत कोर्ट लेकर पहुंचे हैं। लोगों ने कोर्ट में हलफनामा दाखिल करके बीएमसी चुनाव में वोट चोरी के आरोप लगाए हैं और कहा कि उन्होंने जिस शख्स को वोट दिए हैं, वो उसे नहीं मिले।
लोगों की मांग है कि कोर्ट इस मामले में दखल दे और गंभीरता से जांच करवाए। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक ये मामला मुंबई के वकोला के 88 नंबर वॉर्ड का है। जहां करीब 13 उम्मीदर उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे। इनमें एक निर्दलीय उम्मीदवार नीलोत्पल मृणाल भी थे।
इन्हें महज 375 वोट मिले, जबकि इनका दावा है कि करीब 600 लोगों ने वोट दिए थे। लोगों ने अपने आईडी प्रूफ के साथ नाम, पता और मोबाइल नंबर के साथ हलफनामा दिया है। इसे ताहिर शेख ने कोर्ट में दाखिल किया। याचिकाकर्ता ताहिर का कहना है कि मैं खुद काउंटिंग के दिन बैठा था, लेकिन रिजल्ट जो आए उससे वे बेहद निराश हैं।
मृणाल का कहना है कि अगर हर बूथ से 50-60 वोट मिले होते तो भी दिक्कत होती, लेकिन 4-5 वोट मिलना ये समझ से पार है। उनके मुताबिक लोगों ने शपथ पत्र देकर उन्हें वोट दिया था। अब मतदाताओं की अपील है कि ये पता करा जाए की ईवीएम के साथ छेड़छाड़ हुई है या उसमें खराबी थी।