फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: केईएम अस्पताल में लगी आग में झुलसे दो महीने के बच्चे की मौत

Fri, 22 Nov 2019 01:31 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केईएम अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में छह नवंबर को लगी आग में झुलसे दो महीने के बच्चे की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि प्रिंस राजभर आग में गंभीर रूप से झुलस गया था और उसका एक हाथ काटना पड़ा था। आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रिंस को वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन गुरुवार रात उसकी हालत बिगड़ गई। देर रात ढाई बजे उसे दिल का दौरा पड़ा। अधिकारी ने बताया कि नवजात को दिल की बीमारी के इलाज के लिए वाराणसी से यहां लाया गया था।

प्रिंस के पिता पन्नीलाल राजभर ने 13 नवंबर को भोईवाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद अस्पताल के स्टाफ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 338 के तहत लापरवाही का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इस हफ्ते बच्चे के माता-पिता ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका के आयुक्त प्रवीन परदेशी से मुलाकात की थी। बीएमसी ने बच्चे के अभिभावकों को पांच लाख रुपये के मुआवजे का प्रस्ताव दिया था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। इसके बाद, बुधवार को नगर निकाय ने प्रिंस के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजे का प्रस्ताव दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें