फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई : 42 साल के ट्यूशन टीचर ने 13 साल की छात्रा से की 'गंदी बात', गिरफ्तार

Sat, 14 Sep 2019 05:20 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

पोवई पुलिस ने गुरुवार को एक 42 वर्षीय ट्यूशन शिक्षक को एक 13 वर्षीय छात्रा से अपने केबिन में बुलाकर अश्लील बात करने के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। छात्रा ने यह घटना घर पहुंच कर अपनी मां को बताई। छात्रा की मां उसे पुलिस स्टेशन ले गई और इस संबंध में एफआईआर लिखवाई। 

विज्ञापन


मां-बेटी पोवई पुलिस स्टेशन पहुंचे और पॉस्को एक्ट के तहत धारा 354ए (यौन उत्पीड़न) और 12 (बच्चों का यौन उत्पीड़न) के तहत एफआईआर लिखवाई। 

छात्रा ने बताया है कि 11 सितंबर को शाम करीब 5.40 बजे ट्यूशन टीचर ने उसे अपने केबिन में आने को कहा। इसके बाद उसने अभद्र टिप्पणियां की और छात्रा से कहा कि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता है। छात्रा ने कोई जवाब नहीं दिया और अपने घर चली गई। 

वरिष्ठ पुलिस इसंपेक्टर अनिल पोफले ने बताया कि आरोपी शिक्षक को सत्र न्यायासय से समझ पेश किया गया है और उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। जांच में पता चला है कि वह अन्य छात्राओं से भी अश्लील बातें करता था, लेकिन अब कर किसी ने इसकी शिकायत नहीं की थी। आगे जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें