फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से पुणे का टैक्सी बिल 83 हजार रुपये, ओला ने कहा सॉरी

Wed, 07 Sep 2016 04:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ola cab
विज्ञापन
अगर आप कैब करके मुंबई से पुणे के लिए निकलें तो अमूमन किराये के रूप में 2-3 हजार रुपये की ही उम्‍मीद करेंगे, लेकिन अगर ये किराया 83,395 रुपये हो जाए तो होश उड़ना स्वभाविक है। 
विज्ञापन


कुछ ऐसा ही हुआ मुंबई के एक बिजनेशमैन के साथ मुंबई से पुणे टैक्सी का किराया 83 हजार से ज्यादा आया। हालांकि बाद में टैक्सी संचालक ओला ने गलती सुधारते हुए बिल कम किया और माफी मांगी। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार घाटकोपर के बिजनेशमैन कमल भाटिया किसी काम के लिए मुंबई से ओला की टैक्सी कर पुणे के लिए गए थे। लेकिन जब उनके हाथ में बिल आया तो उनके होश उड़ गए। भा‌टिया को दिए गए बिल के अनुसार उन्होंने 14 घंटे में 7 हजार किलोमीटर की यात्रा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : ola cab
कंपनी के बिल को सही मानें तो टैक्सी ने हर घंटे 500 किलोमीटर की रफ्तार से यात्रा कर भाटिया को मुंबई से पुणे पहुंचा दिया। इसके लिए भाटिया के हाथ में 83,395 रुपये का बिल थमा दिया गया। हालांकि जल्द ही कंपनी को अपनी गलती का एहसास हो गया और उसने माफी मांगते हुए दोबारा नया बिल ग्राहक को भेज दिया। 

भाटिया ने बताया कि उन्होंने बाद में अपनी यात्रा के बदले में कंपनी को 4,088 रुपये का बिल भेजा। वरिष्ठ उद्योगपति भाटिया ने बताया कि उन्होंने 4 सितंबर को पुणे में एक शादी समारोह में जाने के लिए ओला कैब बुक की थी। जिसमें उनकी पत्नी और दो बेटियां सुबह 6.30 बजे सवार होकर पुणे के लिए निकले।

उन्होंने बताया कि हमें वहां एक शादी में भाग लेकर शाम को ही वापस मुंबई लौटना था। हम सुबह 9.25 बजे पुणे पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब ड्राइवर राकेश ने उन्हें बिल की कॉपी दी तो वह भौंचक्के रह गए। शुरूआत में तो वह मानने के लिए तैयार ही नहीं हुआ और उतना ही बिल लेने पर अड़ा रहा। लेकिन जब उसकी कंपनी में बात की गई तो आधे घंटे बाद दोबारा सही बिल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें