फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन मनाना पड़ा भारी: मुंबई में शख्स ने तलवार से काटे 21 केक, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Mon, 19 Sep 2022 10:56 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एमएचबी कॉलोनी के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि नाबालिग ने शुक्रवार को रात 9 बजे से 9.30 बजे के बीच अपराध किया। वह एक मेज पर केक के साथ दोस्तों से घिरा हुआ था। वीडियो में नाबालिग केक काट रहा है और अपना जन्मदिन मना रहा है।
विज्ञापन
नाबालिग ने तलवार से काटा केक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की एमएचबी कॉलोनी पुलिस ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद एक बोरीवली किशोर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस वीडियो में शख्स को तलवार से 21 केक काटकर अपना जन्मदिन मनाते हुए पाया गया है। मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल पर एक पत्रकार द्वारा वीडियो को टैग किए जाने के बाद यह मामला दर्ज किया गया।  पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग को ट्रैक किया और उसे नोटिस थमा दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार रात की घटना
एमएचबी कॉलोनी के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि नाबालिग ने शुक्रवार को रात 9 बजे से 9.30 बजे के बीच अपराध किया। वह एक मेज पर केक के साथ दोस्तों से घिरा हुआ था। वीडियो में नाबालिग केक काट रहा है और अपना जन्मदिन मना रहा है। पोस्ट को देखते ही पुलिस की टीम ने नाबालिग की तलाश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें