फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: कारगिल से लद्दाख तक कांपी धरती, 4.3 तीव्रता का झटका, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

Mon, 19 Sep 2022 10:17 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फिलहाल जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। बता दें, कल ताइवान समेत कई देशों में शक्तिशाली भूकंप आया था। इसमें काफी तबाही हुई है। भारत के कुछ राज्यों में भी झटके महसूस हुए, लेकिन ये ताइवान, जापान व चीन के मुकाबले काफी कमजोर रहे। 

विज्ञापन
लद्दाख से लेकर कारगिल तक भूकंप का झटका - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख से लेकर कारगिल तक आज सुबह 9.30 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। 

फिलहाल जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। बता दें, रविवार को पिछले 24 घंटे में दुनिया के छह देश भूकंप से कांप उठे थे। भारत के कुछ राज्यों में भी झटके महसूस हुए, लेकिन ये ताइवान, जापान व चीन के मुकाबले काफी कमजोर रहे। ताइवान, जापान, चीन में हालात काफी खराब हैं।

विज्ञापन


ताइवान में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था। झटके इतनी तेज थे कि यहां की कई इमारतें जमींदोज हो गईं। सड़कों के बीच दरारें आ गईं। कई पुल भी टूट गए। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर आ चुके हैं। ताइवान के अलावा जापान और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। कल से लेकर अब तक अकेले इन्हीं तीनों देशों में करीब 50 से ज्यादा बार भूकंप के झटके महसूस हो चुके हैं। ताइवान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है

 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें