फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई हादसा: पुल टूटने की एक आवाज से मची अफरा-तफरी और खत्म हो गईं 22 जिंदगियां

Fri, 29 Sep 2017 07:14 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ मचने से 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 39 लोग घायल हो गए हैं। फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ मचने का कारण महज एक अफवाह थी जिसने इतने लोगों की जीवन लीला को खत्म कर दिया। स्टेशन पर सुबह के समय काफी भीड़ थी। 
विज्ञापन


उस समय स्टेशन पर मौजूद एक शख्स ने बताया- यात्रियों में से एक चिल्लाया कि पुल टूट रहा है। और अफरातफरी मच गई। लोग एकदूसरे को धक्का देने लगे। अभी लोग एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की कर ही रहे थे कि दूसरा चिल्लाया करेंट फैल गया है।   

पढ़ें: मुंबई भगदड़: 22 की मौत, शिवसेना बोली- रेलवे पर चले मुकदमा, कांग्रेस ने भी साधा निशाना

पुलिस ने बताया कि पुल से एक छोटा सा टुकड़ा टूट कर गिर गया था जिसे देख कर किसी ने पुल टूटने की बात कही और अफरा-तफरी मच गई।  हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक उस समय वहां मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक व्यक्ति चिल्लाया कि पुल टूट रहा है।
विज्ञापन


इतना सुनते ही लोग एक दूसरे को धक्का मुक्की करने लगे, कुछ लोग सीढ़ियों पर गिर गए, कुछ लोग रेलिंग से कूदने की कोशिश करने लगे और इसी अफरा तफरी में लोगों की जाने गईं। 
विज्ञापन


वकील आकाश कोटेछा ने बताया कि एक महिला फूलों का बंडल सिर पर लिए सीढियां उतर रही थी। उसके सिर से बंडल गिरा और वो भी गिर गई और भीड़ का शिकार हो गई।
जबिक रेलवे के प्रवक्ता का कहना है कि बारिश रुकने के बाद अचानक भीड़ पुल पर आई और भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें