फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनाथ कोविंद का पहला विदेशी दौरा, 54 साल बाद इथियोपिया जाएंगे भारतीय राष्ट्रपति

Fri, 29 Sep 2017 06:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने पहले विदेशी दौरे पर इथियोपिया जाएंगे। खास बात यह है कि यह पिछले 54 सालों में किसी भारतीय राष्ट्रपति का पहला इथियोपिया दौरा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राष्ट्रपति कोविंद 4-6 अक्टूबर के दौरान इथियोपिया के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी ज्वाइंट सेक्रेटरी ने दी है।
विज्ञापन
  उन्होंने बताया कि भारत की तरफ से रियायत पाने वाले देशों में इथियोपिया टॉप पर है। भारत ने तीन शुगर प्रोजेक्ट के लिए इथियोपिया को एक बिलियन डॉलर की रियायत दी है।
  This is the first overseas visit of President after assuming charge,1st visit by an Indian Pres to Ethiopia after almost 45 yrs:MEA,Jt Secy pic.twitter.com/Xbi098rqIa — ANI (@ANI) September 29, 2017
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रामनाथ कोविंद देश के 14वें और उत्तर प्रदेश से पहले राष्ट्रपति हैं। दलित बनाम दलित राष्ट्रपति पद के चुनाव में उन्होंने विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार को करारी शिकस्त दी थी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए वो राजग के उम्मीदवार थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें