फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'सरकार बनाने का कर रहे दावा, लेकिन...', जानें महा विकास अघाड़ी पर क्यों बरसे सपा नेता अबू आजमी?

Fri, 25 Oct 2024 08:34 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र की सत्ता के लिए सभी पार्टियों की तरफ से अपनी-अपनी तैयारियों को पुख्ता की जा रही है। लेकिन वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल समाजवादी पार्टी की तरफ से राज्य में महा विकास अघाड़ी पर तंज और आरोप भी लगाए जा रहे हैं। बता दें कि सपा नेता अबू आजमी ने एमवीए पर सीट बटंवारे को लेकर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महा विकास अघाड़ी पर बरसे सपा नेता अबू आजमी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया की प्रमुख दलों के बीच खींचतान अब साफ दिखने लगी है। दरअसल विपक्षी गठबंधन इंडिया की प्रमुख दल समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी का दावा है कि, उनकी पार्टी ने जो 5 उम्मीदवार घोषित किए हैं, वे जीतने वाले हैं। उन्होंने आगे कहा कि, मैं उतना इंतजार नहीं कर सकता जितना ये (महा विकास अघाड़ी) लोग कर रहे हैं। सिर्फ 2 दिन बचे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने मुझे दो बार धोखा दिया है- अबू आजमी
इस मौके पर अबू आजमी ने कहा कि, दुख की बात है कि जो लोग सरकार बनाने की बात कर रहे हैं, वे टिकट नहीं बांट रहे हैं। इतना विलंब करना महा विकास अघाड़ी की बहुत बड़ी भूल है। मैंने पवार साहब (शरद पवार) से अपना दुख व्यक्त किया। मैंने उनसे कहा कि मैंने 5 उम्मीदवार घोषित किए हैं। अगर आप मुझे जवाब दे दें तो ठीक है, नहीं तो मेरे पास 25 उम्मीदवार तैयार हैं। मैं डरा हुआ हूं क्योंकि कांग्रेस ने मुझे दो बार धोखा दिया है। उन्होंने मुझे कल तक इंतजार करने को कहा, कांग्रेस इसलिए हारती है क्योंकि वे दिल्ली जाते रहते हैं और यहां फैसले नहीं लेते।
 
मेरे पास उम्मीदवार तैयार हैं- अबू आजमी
वहीं महा विकास अघाड़ी के साथ सीट बंटवारे पर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने कहा, मैं ज्यादा सीटें मांग रहा हूं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। (शरद) पवार साहब ने कहा कि कांग्रेस के लोग दिल्ली भागते रहते हैं और कल तक वे मुझे अंतिम जवाब देंगे। उन्होंने कहा, अल्पसंख्यक और डॉ. बीआर अंबेडकर, गांधी जी में आस्था रखने वाले लोग कभी भी बीजेपी को वोट नहीं देंगे। मैं भिखारी नहीं हूं, मैं आजाद आदमी हूं, अगर कल तक मेरी सीटें क्लियर नहीं होती हैं, तो मेरे पास उम्मीदवार तैयार हैं, मैं फॉर्म दे दूंगा और उन्हें चुनाव लड़वा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें