फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र फडणवीस बोले- जनहित में बीजेपी नहीं लड़ेगी मेयर पद का चुनाव

Sat, 04 Mar 2017 06:40 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : file photo
विज्ञापन
मुंबई के बीएमसी चुनाव में शिवसेना को टक्कर देने के मामले में बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी ने मेयर पद के चुनाव लड़ने से इनकार किया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को साफ कर दिया कि बीजेपी मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए होने वाले चुनाव से पीछे हट रही है। फडणवीस ने कहा कि मुंबई की जनता ने शिवसेना को सबसे ज्यादा सीटें जिताई हैं। इसलिए जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए बीजेपी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए होने वाले चुनाव में शिवसेना का साथ देगी। 
विज्ञापन


शिवसेना ने मेयर पद के लिए विश्वनाथ महादेश्वर और डिप्टी मेयर पद के लिए हरेश्वर वर्लीकर को बतौर उम्मीदवार उतारा है।

इससे पहले फडणवीस कैबिनेट के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने भी यह संभावना जताई थी कि बीजेपी और शिवसेना एकसाथ आएंगे। 
विज्ञापन

शिवसेना का जीतना लगभग तय

उद्धव ठाकरे - फोटो : file photo
सबसे धनी माने जाने वाली बृह्नमुंबई महानगर पालिका के चुनाव में कोई भी पार्टी बहुमत आंकड़ा नहीं छू पाई। शिवसेना ने 84 सीटें जीती थी तो बीजेपी ने शिवसेना से अलग लड़कर बहुमत भले ही नहीं पाया हो, लेकिन दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा 82 सीटें अपने नाम कीं। 227 सदस्यीय महानगरपालिका के लिए चुनाव लड़ा गया था। 

चुनाव से पहले और नतीजे आने के बाद से लगातार बीजेपी और शिवसेना में तनातनी चल रही थी। इस दौरान शिवसेना उद्धव ठाकरे ने कई बार सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी शाब्दिक प्रहार किए। बीजेपी के पीछे हटने की वजह से शिवसेना का जीतना लगभग तय माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें