फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई भारत का सबसे धनी शहर, जानिए क्या है शहर की कुल संपत्ति

Thu, 29 Sep 2016 03:20 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई देश का सबसे धनी शहर है। इसकी कुल संपत्ति 820 अरब डॉलर है और यहां 45,000 करोड़पति और 28 अरबपति रहते हैं। न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के बाद दिल्ली और बंगलूरू क्रमश: दूसरा और तीसरा सबसे धनी शहर है।
विज्ञापन


दिल्ली की कुल संपत्ति 450 अरब डॉलर है और यहां 22,000 करोड़पति और 18 अरबपति निवास करते हैं। वहीं, बंगलूरू 7500 करोड़पतियों और 8 अरबपतियों का घर है जबकि इसकी कुल संपत्ति 320 अरब डॉलर है।

जून 2016 तक के आंकड़ों के अनुसार देश की कुल संपत्ति 5.6 ट्रिलियन डॉलर है और यह 2,64000 करोड़पतियों और 95 अरबपतियों का देश है। इन तीनों शहरों के बाद इस फेहरिस्त में सूरत, अहमदाबाद, विशाखापट्टनम, गोवा, चंडीगढ़, जयपुर और वडोदरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें