मुंबई में बुधवार को खसरे संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद शहर में इस साल की शुरुआत से अब तक खसरे के मामलों की संख्या बढ़कर 472 हो गई है।
विज्ञापन
एक जनवरी 2022 से वायरल बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या आठ रही हैं। पीटीआई के मुताबिक, 46 बच्चों को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया और 35 बच्चों को छुट्टी दे दी गई। वर्ष की शुरुआत से 13 दिसंबर तक महाराष्ट्र में खसरे के 1,038 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 20 है।