फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, सड़कों पर भरा पानी, कई फ्लाइट डाइवर्ट

Wed, 20 Sep 2017 11:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
मुंबई बारिश
विज्ञापन
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में फिर भारी बारिश का कहर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में शहर में भारी बारिश के चेतावनी जारी की थी, जिसे बुधवार सुबह हटा लिया गया है। वहीं मंगलवार से हो रही लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में व सड़कों पर पानी भर गया है। इसके मद्देनजर बुधवार को स्कूलों में छुट्टी रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली-मुंबई के 13 विमानों ने देरी से उड़ान भरी। जबकि 15 विमानों की उड़ान रद्द कर दी गई है। 

बोरिवली, कांदिवली, अंधेरी, भांडुप और दक्षिणी मुंबई में भारी बारिश व आंधी से यातायात और ट्रेनों की आवाजाही धीमी हो गई। बारिश के कारण दृश्यता घटकर 550 मीटर से कम रह गई। मुंबई हवाई अड्डे पर करीब आधे घंटे के लिए सेवाएं रोक दी गईं और कुछ विमानों को डायवर्ट कर दिया गया।

  Now rainfall will decrease, but light to moderate rainfall to continue in Mumbai region: Ajay Kumar, Scientist IMD Mumbai #MumbaiRains pic.twitter.com/l3tIaq2p8c — ANI (@ANI) September 20, 2017
विज्ञापन


  #MumbaiRains At least 13 Mumbai-Delhi flights delayed and 15 cancelled. — ANI (@ANI) September 20, 2017


हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि करीब 20 विमान प्रभावित हुए जिनमें से सात को हैदराबाद, वडोदरा और अहमदाबाद की तरफ भेजा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा के कम दबाव के कारण भारी बारिश की संभावना बन रही है।

ऐसे में अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई समेत कोंकण इलाके में बहुत तेज बारिश हो सकती है। बीएमसी की ओर से कहा गया है कि वह भारी बारिश से पैदा होने वाली हर समस्या से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

कई इलाकों में लोगों को पहले से सचेत कर दिया गया है। उधर, राज्य के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने ट्वीट कर कहा कि बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इस छुट्टी को दिवाली की छुट्टी में एडजस्ट किया जाएगा।
  Due to predictions of heavy rain fall govt declares holiday for schools & colleges for tomorrow: Maharashtra Education Minister Vinod Tawde — ANI (@ANI) September 19, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें