फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2011 की विश्व चैंपियन टीम के सदस्य रहे खिलाड़ी को कोर्ट ने दिया नोटिस

Wed, 20 Sep 2017 09:40 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
मुनाफ पटेल
विज्ञापन
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल को चेक बाउंस केस में आरोपी पाया गया है। इसके साथ ही दिल्ली की एक रियल एस्टेट फर्म के निदेशक को इस मामले में दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मामले में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट मनीषा त्रिपाठी ने अभियुक्त कंपनी निवास प्रमोटर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राहुल चमोला को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि उनके खिलाफ शिकायत में कहा गया था कि आरोपी व्यक्ति ने दिल्ली के निवासी को करोड़ों रूपयों का चूना लगाया था। साथ ही इस पैसे का इस्तेमाल क्रिकेट में सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग में हुआ था। दिल्ली की एक अदालत ने 27 जुलाई को पटेल को समन भेजा था। वह कंपनी के निदेशकों में से एक है और मामले में आरोपी है।

पढ़ेंः- माइकल क्लार्क ने धोनी के 2019 विश्वकप में खेलने के सवाल पर दिया रोचक जवाब  

शिकायतकर्ता दिल्ली निवासी सुनील कुमार अग्रवाल के वकील विजय अग्रवाल के मुताबिक उनके मुवक्किल ने आरोपी की कंपनी की ग्रेटर नोएडा आवासीय योजना वनलीफ ट्रॉय में फ्लैट के लिए भुगतान किया था। बाद में वह समझौता रद्द हो गया था। पैसा लौटाते हुए कंपनी ने करोड़ों रूपये के चेक उन्हें जारी किए, लेकिन उनसे भुगतान नहीं हो सका। निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत कंपनी और 6 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मुनाफ पटेल 2011 की विश्व चैंपियन टीम के सदस्य थे। आईपीएल-2017 की नीलामी में गुजरात लायंस ने पटेल को खरीदा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें