11:12 AM, 05-Sep-2019
छत्रपति शिवाजी महाराज अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे दिन 30 उड़ाने रद्द की गई हैं। वहीं 118 उड़ानों ने गुरुवार को देरी से उड़ान भरी। लाइव फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार गुरुवार को 14 इनकमिंग और 16 आउटबाउंड उड़ानें रद्द की गईं। वहीं 118 ने देरी से उड़ान भरी। एक संक्षिप्त बयान में, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने कहा कि परिचालन सामान्य हैं। इंडिगो ने उड़ानें रद्द की हैं।