फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिक्कत: मुंबई में 12 अप्रैल तक बंद रहेंगे निजी टीकाकरण केंद्र, असुविधा के लिए बीएमसी ने मांगी माफी

Sat, 10 Apr 2021 02:24 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस वैक्सीन की कमी
  • बीएमसी ने 12 अप्रैल तक निजी केंद्र बंद रखने का फैसला किया
  • अबतक देश में कुल 90 वैक्सीनेशन केंद्रों पर टीकाकरण बंद
विज्ञापन
कई राज्यों में वैक्सीन की कमी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप बहुत भयानक है। अकेले महाराष्ट्र से देश के आधे से ज्यादा संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। वहीं कई राज्यों से कोरोना की वैक्सीन की कमी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। मुंबई में कई जगहों पर वैक्सीनेशन केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य रुक गया है। 

विज्ञापन


वहीं बृहन्मुंबई नगर पालिका ने जानकारी दी कि उसके क्षेत्र में सभी निजी कोविड टीकाकरण केंद्र 12 अप्रैल तक बंद रहेंगे। शुक्रवार को बीएमसी ने इस बात की जानकारी दी। हालांकि सरकारी और नगरपालिका अस्पताल में वैक्सीनेशन ड्राइव जारी रहेगा। वहीं वीकेंड लॉकडाउन की वजह से समय में थोड़ा बदलाव हुआ है।
 

नगर पालिका ने जानकारी दी कि वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को यात्रा की अनुमति दी गई है। शनिवार को वैक्सीनेशन का समय दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। वहीं रविवार को वैक्सीनेशन का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। 
विज्ञापन


बीएमसी ने मुंबई के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार से वैक्सीन की मंजूरी ना मिलने के बाद कुछ वैक्सीनेशन केंद्रों पर टीके की कमी हो गई है लेकिन सभी केंद्रों पर जल्द ही कोरोना की वैक्सीन की आपूर्ति हो जाएगी और दोबारा टीकाकरण शुरू हो जाएगा। बीएमसी ने कहा कि इस असुविधा के लिए हमें खेद है और हम आपको अपडेट करते रहेंगे। 



एक तरफ केंद्र सरकार का कहना है कि देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है लेकिन दूसरी तरफ महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी है कि उनके राज्यों को वैक्सीन की आपूर्ति की जाए। कुछ खुराकें ट्रांजिट में हैं। वैक्सीन की कमी की वजह से करीब 90 वैक्सीनेशन केंद्रों को बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें