फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: गैंगस्टर रवि पुजारी को कल हिरासत में लेगी मुंबई पुलिस, प्रत्यर्पण के बाद से कर्नाटक की जेल में है बंद

Sun, 21 Feb 2021 01:54 PM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
रवि पुजारी (सफेद टोपी में, फाइल फोट) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पिछले एक साल से अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को अपने कब्जे में लेने का प्रयास कर रही मुंबई पुलिस को आखिरकार सफलता मिल गई है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कर्नाटक की एक अदालत ने पुजारी को मुंबई पुलिस की हिरासत में सौंपने की इजाजत दे दी है। इसके लिए एक टीम बंगलूरू रवाना कर दी गई है, जो सोमवार को इस खूंखार गैंगस्टर को हिरासत में लेकर मुंबई लौटेगी।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मिलिंद भ्राम्बे ने कहा, 'यह मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की बड़ी सफलता है।' कई साल तक विदेशों में शरण लेकर वहीं से अपना गैंग चलाते रहे पुजारी को पिछले साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। इसके बाद से ही वह कर्नाटक की एक जेल में बंद था और मुंबई पुलिस उसे अपनी कस्टडी में लेने का प्रयास कर रही थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की रंगदारी निरोधी सेल (एईसी) पुजारी को विले पार्ले में 21 अक्तूबर, 2016 को हुई फायरिंग की घटना में हिरासत में लेगी। इस मामले में मकोका कानून के तहत कार्रवाई चल रही है और पुजारी के सात सहयोगी पहले ही जेल में बंद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुजारी की कस्टडी लेने के लिए एईसी इंचार्ज इंस्पेक्टर अजय सावंत और इंस्पेक्टर सचिन कदम के नेतृत्व में एक टीम लगातार प्रयास कर रही थी। बता दें कि मूल रूप से कर्नाटक के उडुपी जिले के रहने वाले रवि पुजारी विदेशों में रहकर रंगदारी वसूली का रैकेट चला रहा था। उसका गिरोह बड़े उद्योगपतियों और फिल्मी हस्तियों से अवैध वसूली करने के लिए मशहूर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें