सोशल मीडिया पर कब कौन मशहूर हो जाए इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। यहां कुछ ही घंटों में कई लोगों के वीडियो इतने वायरल हो जाते हैं कि उन लोगों को भी इस बात का यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस देश में शायद ही कोई हो जो ढिंचैक पूजा और डब्बू अंकल को ना जानते हो। इनके वीडियो भी कुछ ही देर में इतने वायरल हो गए कि ढिंचैक पूजा को बिग बॉस और डब्बू अंकल को दस का दम जैसे टीवी शो में आने का मौका मिला।
अब उनके बाद एक और महिला हैं जिसका वीडियो ज्यादा से ज्यादा लोग पसंद कर रहे हैं। इस महिला का नाम है सोमवती महावर, जिसका चाय पीने और पूछने के अंदाज वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इनका ये वीडियो देख हर कोई हंसी के ठहाके लगा रहा है। मुंबई पुलिस ने भी इस नई इंटरनेट सेंसेशन के डायलॉग की नकल करते हुए लोगों को मैसेज दिया है।
जिसके बाद सोमवती दोबारा चर्चा में आ गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सोमवती के वीडियो में वह डायलॉग मारते हुए कहती हैं 'हेलो फ्रेंड्स चाय पी लो'। अब मुंबई पुलिस ने ट्वीटर पर सोमवती का वीडियो पोस्ट करते हुए लोगों को सेफ्टी और सिक्यूरिटी के लिए जागरुक किया है। पुलिस ने मैसेज देते हुए ट्वीट किया- 'हेलो फ्रेंड्स हेलमेट पहन लो'। पुलिस का ये ट्वीट भी काफी वायरल हो रहा है।
मुंबई पुलिस के इस ट्वीट को अब तक 437 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और करीब 2.8 हजार लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए पुलिस के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ तो कोई पुलिस के ट्वीटर हैंडल को बेस्ट बता रहा है।