फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई पुलिस का ट्वीट हुआ वायरल, पूछा- क्या चालान काटते समय हमसे प्यार नहीं करते आप

Mon, 09 Apr 2018 02:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर की हैं जिन पर कुछ संदेश भी लिखा है। इन फोटोज पर हजारों लोग कमेंट और रीट्वीट कर रहे हैं और मुंबई पुलिस को उनके काम के लिए धन्यवाद दे रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल मुंबई पुलिस ने दो सिपाहियों की फोटो ट्विटर पर शेयर की हैं। इन सिपाहियों में एक गाड़ी चेक करके चालान काट रहा है वहीं दूसरा पुलिस वाला रेनकोट पहनकर भारी बारिश के बीच भी ड्यूटी कर रहा है। 

जो सिपाही चालान काट रहा है, उसकी फोटो के ऊपर लिखा है कि अगर आप हमें इस तरह काम करते हुए प्यार नहीं करते तो आप इस लायक नहीं हैं कि हम बारिश के बीच आपके लिए ड्यूटी करें। मुंबई पुलिस का यह ट्वीट वायरल हो गया जिसके बाद हजारों लोगों ने इस पोस्ट पर अपने विचार रखे और मुंबई पुलिस को धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन


CA राकेश कपूर ने कहा कि मुंबई में रहने की वजह से मैं आप पर गर्व करता हूं। आप लोग हमारी मुंबई को सुरक्षित और शांतपूर्ण रखते हो। आप सबसे बेहतर हो। एक यूजर प्रिंशी ने कहा कि मुंबई पुलिस बेहतरीन है। मुंबई पुलिस के ट्वीट पर केपी ने कहा कि आज मैंने सबसे अच्छी चीज देखी। 
 




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें