फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले की धमकी के बाद अलर्ट, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Tue, 07 Feb 2023 05:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सोमवार को इरफान अहमद नामक व्यक्ति ने कॉल करके एयरपोर्ट पर हमले की धमकी दी थी। आरोपी ने खुद को आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन का सदस्य बताया। 
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। बता दें कि सोमवार को इरफान अहमद नामक व्यक्ति ने कॉल करके एयरपोर्ट पर हमले की धमकी दी थी। आरोपी ने खुद को आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन का सदस्य बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने बताया, छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्डे पर धमकी भरे कॉल के सिलसिले में मुंबई के गोवंडी इलाके से एक 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 

इससे पहले सोमवार शाम में ही महाराष्ट्र के नागपुर में दो अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस संबंध में धमकी भरा कॉल नागपुर पुलिस स्टेशन कंट्रोल रूम को मिला। आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें