फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: मॉल में बने कोविड-19 अस्पताल में आगजनी से 11 मरीजों की गई जान, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Sat, 27 Mar 2021 09:39 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • मुंबई के भांडुप में एक अस्पताल में आग लग गई थी, जिसमें 11 की मौत हो गई
  • अस्पताल के पहले तल पर लगी थी आग
  • मामले में पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

 
विज्ञापन
भांडुप में अस्पताल में लगी आग - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के भांडुप के ड्रीम्स मॉल में बने सनराइज अस्पताल में आग लगने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। इस दर्दनाक हादसे में कोविड मरीजों समेत 11 लोगों की मौत हो गई थी। एफआईआर में पीएमसी बैंक घोटाले में आरोपी और एचडीआईएल के प्रमोटर राकेश वधावन और उनके बेटे सारंग का भी नाम है। ये दोनों मॉल के निदेशक हैं। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया, पुलिस ने शुक्रवार देर रात भांडुप पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की। इसमें राकेश व सारंग के अलावा निकिता त्रेहान, अमित सिंह, दीपक शिर्के, अमित सिंह त्रेहान और स्वीटी जैन का नाम है। अमित, निकिता और स्वीटी सनराइज अस्पताल के निदेशक हैं। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 34 (साझा मंशा) के तहत केस दर्ज किया गया है।

अब तक की जांच में मॉल में कई खामियों का पता चला है। सुरक्षा के नाम पर काफी लापरवाही बरती जा रही थी और फायर सेफ्टी उपकरणों की लंबे समय से जांच नहीं की गई थी। मॉल में करीब 1108 दुकानें हैं, जिनमें से लगभग 40 फीसदी बंद हैं और संचालन में नहीं हैं। जनवरी में सनराइज अस्पताल को कोविड-19 सेंटर में बदल दिया गया था। बीएमसी के मुताबिक,  अस्पताल में कोरोना संक्रमण का इलाज करा रहे नौ मरीजों की आग लगने के कारण दम घुटने से मौत हो गई जबकि दो अन्य मरीज आग लगने से पहले ही संक्रमण से दम तोड़ चुके थे। 
विज्ञापन


कूलिंग का काम अब भी जारी 
दमकल विभाग ने बताया कि मॉल में कूलिंग का काम अब भी चल रहा है। आग पर काबू पा लिया गया है। अस्पताल से बचाए गए मरीजों को मुलुंड, भांडुप, ठाणे, घाटकोपर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें