फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: पुलिस ने रियल एस्टेट एजेंट की दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया, पत्नी का आरोप -भाइयों ने मार डाला

Sun, 19 Feb 2023 01:49 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई

सार

अधिकारी ने कहा कि घटना की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि परिवार के सदस्यों के बीच कुछ संपत्ति विवाद था और यह मामला अदालत में है। प्राथमिक सूचना के आधार पर, हमने मामले में एक आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस ने एक 42 वर्षीय रियल एस्टेट एजेंट की आकस्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि उसकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि संपत्ति विवाद को लेकर उसके दो भाइयों और उनकी पत्नियों ने उसे पीट-पीट कर मार डाला था।एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम जोगेश्वरी इलाके में हुई। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके दो भाइयों और उनकी पत्नियों ने उसके और उसके दो बच्चों के सामने उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


नाबालिग बेटा ने भी लगाया आरोप
क्लिप में मृतक का एक नाबालिग बेटा भी यह आरोप लगाते दिख रहा है कि उसके चाचा-चाची ने उसके पिता को बुरी तरह मारा और उसका गला घोंट दिया, जिसके वह गवाह थे। लड़के ने आगे कहा कि उसके पिता को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस बोली: मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही सही कारण पता चल पाएगा
अधिकारी ने कहा कि घटना की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि परिवार के सदस्यों के बीच कुछ संपत्ति विवाद था और यह मामला अदालत में है। प्राथमिक सूचना के आधार पर, हमने मामले में एक आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर, हमने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं ताकि सही कारण पता चल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें