बता दें कि मुंबई अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे का तबादला नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) में कर दिया गया है। सीएफसी शहर पुलिस की एक इकाई है। मनसुख हिरेन की मौत के मामले में वाजे का नाम सामने आने के बाद उनका तबादला किया गया है।
ये है पूरा मामला...
उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित घर 'एंटीलिया' के बाहर 25 फरवरी को एक वाहन में विस्फोटक पदार्थ मिला था। वह वाहन हिरेन का था। ठाणे में हिरेन का शव मिलने के बाद मामले में रहस्य और गहरा गया था। हिरेन की पत्नी ने दावा किया था कि उनके पति ने नवंबर में वाजे को अपनी कार दी थी।