फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई पुलिस का 'ऑल आउट ऑपरेशन', देर रात तीन घंटे में 1278 को किया गिरफ्तार

Sun, 14 Feb 2021 09:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
hathkadi
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने शनिवार रात को 'ऑल आउट ऑपरेशन' चलाया। इस दौरान 1278 अपराधियों को गिरफ्तारी करने के साथ मादक पदार्थ और अवैध हथियार जब्त किए गए। नियमों के उल्लंघन के मामले में कई वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। 

विज्ञापन


मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शनिवार रात 11 बजे से अभियान की शुरुआत की गई और यह रात दो बजे तक चला। इसमें महानगर के 93 पुलिस थाने के जवान व अधिकारी सड़कों पर तैनात थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुल 259 स्थानों पर तलाशी ली गई और विभिन्न अपराधों के आरोपियों को पकड़ा गया। 39 वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हुई। 88 लोगों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और 37 लोग अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए।

31 लोग शराब पीकर चला रहे थे गाड़ी
तीन घंटे में 11,881 वाहनों की तलाशी ली गई और 3,141 वाहन मालिकों पर नियमों के उल्लंघन के तहत जुर्माने लगाए गए। वहीं 31 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें