मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा ने पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले में पांच लोगों के खिलाफ 32 हजार पेज की चार्जशीट दायर की है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में शुक्रवार को दायर की गई चार्जशीट में बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस, पूर्व चेयरमैन वरयाम सिंह, पूर्व निदेशक सुरजीत सिंह अरोड़ा, हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) के प्रमोटर राकेश वधावन और सारंग वधावन को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस के मुताबिक, चार्जशीट में बैंक खाताधारकों समेत 340 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। इससे अलावा पुलिस ने चार अहम गवाहों के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए हैं। आर्थिक अपराध शाखा के अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी केस दर्ज किया है।
Mumbai Police's Economic Offences Wing (EOW) submitted first charge sheet in Punjab & Maharashtra Cooperative (PMC) Bank scam against 5 persons — Rakesh Wadhavan, Sarang Wadhavan,Waryam Singh, Joy Thomas & Surjit Arora. https://t.co/QZruwCApJR
पीएमसी बैंक घोटाले में रिजर्व बैंक द्वारा नियुक्त प्रशासक ने एचडीआईएल समूह की कंपनियों के दो विमानों और एक यॉट के मूल्यांकन को लेकर सलाहकार नियुक्त करने का फैसला किया है। इन कंपनियों को स्वामित्व राकेश वधावन और सारंग के पास है, जो घोटाले के मुख्य आरोपी हैं। कोर्ट ने इस साल नवंबर में आरबीआई के प्रशासक जेबी भोरिया को दो विमानों दसॉल्ट फाल्कन 200 (वीटी-एचडीएल) और चैलेंजर 300 (वीटी-पीआईएल) तथा एक यॉट (फेरेटी 881 एचटी) को बेचने की अनुमति दी थी।