भारत-पाकिस्तान के खराब रिश्तों के बीच जल्द ही एशिया XI और वर्ल्ड XI के बीच घमासान मुकाबला देखने मिलेगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) बांग्लादेश के संस्थापक पिता, शेख मुजीबुर रहमान की जन्म-शताब्दी 'बंगबंधू' के अवसर पर मार्च माह में होने वाले इन दो टी-20 मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी साथ-साथ नहीं खेलेंगे।
बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एशिया XI की टीम में एक साथ नहीं खेलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बीसीसीआई के संयुक्त सचिव जयेश जॉर्ज ने कहा कि, 'हम इस बात से अवगत हैं कि एशिया इलेवन में पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी नहीं होगा इसलिए, दोनों देशों के एक साथ आने या एक दूसरे को चुनने का कोई सवाल ही नहीं है। सौरव गांगुली उन पांच खिलाड़ियों का फैसला करेंगे जो एशिया इलेवन का हिस्सा होंगे, ”
पहले आई रिपोर्ट में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को एशिया XI टीम का हिस्सा बनने को कहा था। बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा था, 'मौजूदा टीम में से बेस्ट खिलाड़ियों को शामिल करने के बारे में हम सोच रहे हैं, क्योंकि इन मैचों को इंटरनैशनल स्टेटस भी होगा।