फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: किरीट सोमैया और उनके बेटे को बड़ी राहत, INS विक्रांत फंड हेराफेरी मामले में मिली क्लीन चिट

Thu, 15 Dec 2022 01:35 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई

सार

आईएनएस विक्रांत फंड हेराफेरी मामले में भाजपा नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे को क्लीन चिट मिल गई है।
विज्ञापन
किरीट सोमैया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएनएस विक्रांत फंड हेराफेरी मामले में भाजपा नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे को बड़ी राहत मिल गई है। दरअसल, मुंबई पुलिस की ईओडब्ल्यू विभाग ने इस मामले में उन्हें क्लीन चिट दे दी है और मामले को बंद कर दिया है।  ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने बुधवार को एक स्थानीय अदालत के समक्ष क्लोजर रिपोर्ट भी सौंप दी है।

विज्ञापन


सौमैया पर INS विक्रांत फंड में हेराफेरी का था आरोप
ऐसे आरोप थे कि सोमैया, उनके बेटे और कुछ अन्य लोगों ने सेवामुक्त किए गए नौसैनिक विमानवाहक पोत विक्रांत की बहाली के लिए 57 करोड़ रुपये से अधिक धन एकत्र किए थे। लेकिन इसे महाराष्ट्र के राज्यपाल के सचिव कार्यालय में  जमा करने के बजाय, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कथित रूप से धन की हेराफेरी की। लेकिन जांच में पुलिस को सोमैया और उनके बेटे के खिलाफ मामले में कोई आपराधिकता नहीं मिली, जिसके बाद क्लोजर रिपोर्ट दायर की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें