फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: पूर्व सैन्यकर्मी ने राज्य सचिवालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश की, पुलिस ने समय रहते हिरासत में लिया

Thu, 26 Jan 2023 06:26 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को बुधवार को एक ट्वीट के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बीड जिले में उसके खिलाफ दर्ज मामले में न्याय पाने के लिए सचिवालय के बाहर आत्मदाह करने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उस पर नजर रखी और जब वह सचिवालय के पास पहुंचा तो उसे पकड़ लिया।
 
विज्ञापन
मुंबई पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में राज्य सचिवालय मंत्रालय के बाहर गुरुवार को एक पूर्व सैन्यकर्मी ने आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि, मुंबई पुलिस ने समय रहते उसे हिरासत में ले लिया। बताया गया है कि पूर्व सैन्यकर्मी ने अपने खिलाफ दर्ज एक मामले के संबंध में कथित तौर पर आत्मदाह की योजना बनाई थी। 

विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को बुधवार को एक ट्वीट के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बीड जिले में उसके खिलाफ दर्ज मामले में न्याय पाने के लिए सचिवालय के बाहर आत्मदाह करने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उस पर नजर रखी और जब वह सचिवालय के पास पहुंचा तो उसे पकड़ लिया।

अधिकारी ने बताया कि पूर्व सैन्यकर्मी बीड जिले के माजलगांव का रहने वाला है। अपने खिलाफ दर्ज मामले में स्थानीय पुलिस और नेताओं से कोई मदद नहीं मिलने के बाद उसने मुंबई आकर आत्मदाह की योजना बनाई। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद व्यक्ति को मरीन ड्राइव पुलिस थाने ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें