फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला की बेटी शिफा शेख को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने दी क्लीन चिट

Wed, 19 Feb 2020 01:43 PM IST
आसिम खान एएनआई, मुंबई
विज्ञापन
गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला की बेटी शिफा शेख को जबरन वसूली मामले में क्लीन चिट दे दी है। पुलिस ने कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 169 के तहत याचिका दायर की थी। शिफा को सिर्फ जबरन वसूली मामले में क्लीन चिट मिली है लेकिन फर्जी तरीके से प्राप्त किए गए पासपोर्ट से संबंधित अन्य मामले पहले की तरह चलेंगे।

विज्ञापन

 

बता दें कि एन्टी एक्सटॉर्शन सेल ने एजाज और उसकी बेटी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था। सबसे पहले क्राइम ब्रांच की टीम ने एजाज की बेटी शिफा शेख को फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार किया था। शिफा के गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने पटना एयरपोर्ट से एजाज को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


एजाज की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने उसके करीबी सलीम महाराज को धर दबोचा और बाद में तारिक को गिरफ्तार किया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें