फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉन्स्टेबल के पास आय से 883 फीसदी ज्यादा संपत्ति, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 04 Oct 2016 11:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुुंबई पुलिस
विज्ञापन
मुंबई में भ्रष्टाचार का एक नया मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  (एसीबी) ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल को हिरासत में लिया है। उसके पास 2.77 करोड़ रुपए आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। इस माामले में उसकी पत्नी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस में कॉन्स्टेबल और 2008 से नवंबर 2014 तक यहां पुलिस की सुरक्षा शाखा में तैनात श्रीरंग गायकवाड़ के खिलाफ एसीबी को बीते कई महीने से भ्रष्टाचार की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद एक टीम बनाकर उसकी संपत्ति की जांच की गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस टीम हैरत में पड़ गई।
विज्ञापन


जांच के बाद टीम ने खुलासा किया कि वैद्य स्त्रोतों के लिहाज से गायकवाड़ की संपत्ति उसकी आय से 883 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें