फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्ज पी305 : अब तक 188 जिंदगियां बचीं, 66 की गई जान, ओएनजीसी ने की मुआवजे की घोषणा

Sat, 22 May 2021 07:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई के येलो गेट पुलिस स्टेशन में बार्ज के कैप्टन राकेश बल्लव और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि कैप्टन ने मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे लोगों की मौत हुई और बाकी लोगों की जान खतरे में आ गई थी
विज्ञापन
बार्ज p 305 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताउते तूफान के ताडंव के बीच मुंबई से 175 किलोमीटर दूर समुद्र में बार्ज पी-305 पर फंसे 273 लोगों में से शनिवार शाम तक 188 को नौसेना के बहादुर जवानों ने बचा लिया। जबकि इस दौरान 66 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं कई लोग अब भी लापता हैं, जिन्हें बचाने के लिए राहत व तलाश अभियान जारी है। नौसेना ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। वहीं सरकारी तेल कंपनी ओएनजीसी तूफान में फंसकर जान गंवाने वाले या लापता कर्मचारियों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की सहायता देगी। कंपनी ने शुक्रवार को इसका एलान किया।

विज्ञापन


उधर  इस मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में शिप के कप्तान राकेश बल्लव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साथ ही मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम गठित की है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में कप्तान बल्लव का बयान लेना जरूरी है। कप्तान बल्लव पर आरोप है कि उसने घटना के वक्त लोगों की जान जोखिम में डालकर वहा से फरार हो गया था।

चीफ इंजीनियर की शिकायत पर केस दर्ज
कैप्टन राकेश बल्लव पर बार्ज के चीफ इंजीनियर रहमान शेख ने लापरवाही का आरोप लगाया था, शेख ने आरोप लगाते हुए कहा कि कैप्टन की लापरवाही के चलते सैकड़ों लोगों की जान मुश्किल में आ गई थी। इसमें अभी तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। नेवी के एक अधिकारी ने बताया कि अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, 24 लोग लापता हैं। चीफ इंजीनियर के आरोप पर मुंबई के येलो गेट थाना ने राकेश बल्लव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल कप्तान और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अलर्ट की अनदेखी 
मुंबई के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर विश्वास नांगरे पाटिल ने बताया कि मुख्य अभियंता रहमान शेख के बयान पर कप्तान और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने शिकायत की है कि मौसम विभाग के अलर्ट की अनदेखी कर कप्तान और अन्य लोगों ने बार्ज को सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचाया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि शेख के मुताबिक अगर मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट को गंभीरता से लिया जाता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता।

तूफान के दौरान बार्ज के डूबने से 49 लोगों की मौत
गौरतलब है कि 17 मई को अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान ताउते के वक्त बार्ज P305 डूब गया, जिसमें  49 लोगों की मौत हुई , हालांकि मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक 51 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 180 से ज्यादा लोगों को भारी मशक्कत के बाद नेवी और कोस्ट गार्ड के जवानों ने सुरक्षित बचाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें