फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arti Singh Joint CP: मुंबई की पहली खुफिया संयुक्त पुलिस आयुक्त बनीं आरती सिंह; पद संभालने वाली पहली अधिकारी

Fri, 16 May 2025 11:24 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
आईपीएस, IPS - फोटो : File Photo
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला और पदोन्नति करने का फैसला लिया है। घोषणा के मुताबिक 2006 बैच की आईपीएस अधिकारी आरती सिंह को मुंबई की पहली संयुक्त पुलिस आयुक्त (खुफिया) नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


12 पुलिस उपमहानिरीक्षकों (DIG) का भी तबादला
राज्य सरकार ने बताया कि खुफिया तंत्र को मजबूत करने के लिए मुंबई में नया छठा संयुक्त पुलिस आयुक्त का पद सृजित किया है। सरकार ने विशेष आयुक्त (एडीजी रैंक) का पद घटाकर नई नियुक्ति की है। इसके अलावा, 12 पुलिस उपमहानिरीक्षकों (DIG) का तबादला किया गया है और 14 पुलिस अधीक्षकों (SP) को पदोन्नत कर DIG बनाया गया है। अनिल परासकर को सेंट्रल रीजन से सुरक्षा विभाग में स्थानांतरित किया गया है, जबकि विनिता साहू को स्थानीय शस्त्र शाखा में भेजा गया है। शैलेश बलकवाड़े को पुणे से मुंबई में अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) बनाया गया है।

नारकोटिक्स टास्क फोर्स में DIG बने ये अधिकारी
प्रमोद शेंवाले और एसटी राठौड़ को आतंक निरोधक दस्ते (एटीएस) और नारकोटिक्स टास्क फोर्स में DIG नियुक्त किया गया है। अरविंद चावरिया को अमरावती का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। राकेश कलासागर को मुंबई रेलवे पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। कई अन्य अधिकारियों को भी मुंबई, नागपुर, नासिक और अन्य शहरों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें