फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत का फैसला: बच्ची पर यौन हमला करने वाले बुजुर्ग दंपति को 10 साल की कैद

Fri, 12 Mar 2021 06:20 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मुंबई की एक विशेष अदालत ने वर्ष 2013 में चार वर्षीय बच्ची पर यौन हमला करने के मामले में दोषी पाए गए बुजुर्ग दंपति को 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। मुंबई के गिरगांव में पीड़िता दंपति के पड़ोस में ही रहती थी। अदालत ने दंपति को पॉक्सो अधिनियम के तहत दोषी करार देते हुए गुरुवार को सजा सुनाई।

विज्ञापन


विशेष पॉक्सो अदालत की न्यायाधीश रेखा पंढारे ने दंपति पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन के मुताबिक, यह घटना करीब आठ साल पहले हुई, जब दंपति ने बच्ची को अपने घर पर बुलाया और अपराध को अंजाम दिया। उनके मुताबिक, अदालत ने पीड़िता और उसकी मां के बयान पर भरोसा जताया। 

अभियोजन ने बताया कि पीड़िता की चिकित्सकीय रिपोर्ट से मौखिक साक्ष्य की पुष्टि हुई थी। अदालत ने पाया कि आरोपी पीड़ित बच्ची के दादा-दादी की उम्र के थे और उनसे बच्ची की देखभाल की उम्मीद की जाती थी, न कि इस तरह के हमले की। इसके साथ ही अदालत ने दंपति को सजा सुनाई और जुर्माना लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें