फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 1993 जैसे बम धमाके की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार; पीसीआर को फर्जी कॉल करने वाले पर भी शिकंजा

Sun, 08 Jan 2023 07:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई पुलिस ने एक 55 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने मुंबई एटीएस कंट्रोल रूम पर कॉल कर 1993 के मुंबई विस्फोट जैसे धमाके शहर में करने की धमकी दी। आइए पढ़ते हैं महाराष्ट्र से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन
आरोपी नबी याह्या खान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई एटीएस ने रविवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने मुंबई एटीएस कंट्रोल रूम पर कॉल कर 1993 के मुंबई विस्फोट जैसे धमाके शहर में करने और अगले दो महीने में यहां दंगे कराने की धमकी दी थी। शख्स की पहचान 55 वर्षीय नबी याह्या खान उर्फ केजीएन लाला के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कई मामले हैं। एटीएस ने उसे आजाद मैदान पुलिस को सौंप दिया है। 

विज्ञापन

 

रेस्तरां में बम होने की झूठी सूचना देने पर युवक गिरफ्तार
वहीं, इसी तरह के एक अन्य मामले में मुंबई पुलिस ने आज एक 29 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने शहर के एक लोकप्रिय रेस्तरां में बम के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को फर्जी कॉल की थी। वीपी रोड थाने के एक अधिकारी ने बताया, आरोपी ने कथित तौर पर तड़के तीन बजे पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और कहा कि दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके के एक प्रसिद्ध रेस्तरां में बम रखा है। 
 

प्रारंभिक जांच में आरोपी मासिक रूप से विक्षिप्त और बेरोजगार
उन्होंने कहा, बम जांच एवं निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें इलाके में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उन्होंने कहा, पुलिस ने उस नंबर का पता लगा लिया जिससे कॉल की गई थी। एक घंटे के भीतर आरोपी का पता लगा लिया। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त और बेरोजगार है। 
 

आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
अधिकारी ने कहा, रेस्तरां के बाहर उसके साथ कुछ हुआ था, जिसके कारण उसने फर्जी कॉल की थी। उन्होंने आगे कहा, उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 505-I (सार्वजनिक शरारत के लिए जिम्मेदार बयान), 182 (किसी अन्य को चोट पहुंचाने के लिए लोकसेवक को अपनी कानूनी शक्ति का उपयोग करने के इरादे से झूठी सूचना) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती: नशीले पदार्थों का सेवन कर शारीरिक परीक्षण में शामिल हुए अभ्यर्थी
ठाणे पुलिस ने रविवार को कहा कि कुछ अभ्यर्थी नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद महाराष्ट्र पुलिस भर्ती अभियान के शारीरिक परीक्षण में शामिल हुए। पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, जोन I के उपायुक्त गणेश गावड़े ने इस मुद्दे पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस स्टेशन के कर्मियों के साथ-साथ ठाणे केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की है। 

इसमें आगे कहा गया है, पुलिस और एडीएफ की संयुक्त टीमें अभ्यर्थियों की जांच करने के साथ ही उन दुकानों आदि का भी निरीक्षण करेगी, जहां ड्रग्स और इंजेक्शन बिकते हैं। एक अधिकारी ने कहा, शारीरिक परीक्षण के लिए उपस्थित हुआ नांदेड़ का एक व्यक्ति हाल ही मेमं गिरफ्तार किया गया था, क्योंकि उसने ड्रग्स का सेवन किया था। हमने सभी अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है कि इस तरह के कृत्यों पर सख्त कार्रवाई होगी। 

सरकारी स्कूल में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म
दक्षिण मुंबई के एक निकाय स्कूल परिसर में एक किशोर लड़के ने पांच साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। एक अधिकारी ने कहा, पुलिस ने शनिवार देर रात पालघर जिले के नालासोपारा इलाके से 15 वर्षीय लड़के को पकड़ा। घटना शनिवार दोपहर की है। आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

अधिकारी ने कहा, आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन बच्ची अपने घर पहुंच गई और उसने अपने माता-पिता को बात बताई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, इलाके में सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और आरोपी को पकड़ लिया गया।

उन्होंने कहा, पुलिस ने बांद्रा, खार, चेंबूर, नागपाड़ा समेत अन्य जगहों पर छापेमारी की और आरोपी को नालासोपारा से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने कहा, इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) से संबंधित धाराओं और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

ठाणे जिले में महिला की चाकू मारकर हत्या; दो धराए
ठाणे जिले में 22 वर्षीय एक महिला की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। कसारा पुलिस थाने के निरीक्षक संदीप गीते ने बताया कि महिला की हत्या करने और उसके शव को एक गांव में फेंकने के आरोप में पुलिस ने भिवंडी शहर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि महिला शुक्रवार शाम कसारा के पास एक जंगल में मृत पाई गई, जिस पर चाकू से कई वार किए गए थे। जांच के दौरान, पुलिस को शव के पास पीड़िता का एक मोबाइल फोन मिला। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की।

उन्होंने कहा कि आरोपियों में से एक पीड़िता के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था और दंपति अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ते थे। आरोपी कथित तौर पर पीड़िता को कसारा के वारलीपाड़ा ले गया, जहां उसने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें