महाराष्ट्र में मुंबई नगर निगम और प्राइवेट उर्दू टीचर्स यूनियन ने कक्षा 1-10 के छात्रों के लिए इमामवाड़ा क्षेत्र में एक मुफ्त मोबाइल फोन पुस्तकालय की शुरुआत की है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र, जो मोबाइल फोन नहीं खरीद सकते थे, वे अब यहां से ऑनलाइन कक्षाओं में हिस्सा ले रहे हैं। कक्षा में अब तक 22 छात्र शामिल हो चुके हैं।
केंद्र की प्रभारी शाहिना सईद ने कहा, 'कुछ छात्रों के पास या तो मोबाइल फोन नहीं थे या उनके परिवार में केवल एक मोबाइल फोन था। तो हमने इसकी शुरुआत की। उन्हें ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है और उनका सिलेबस पूरा किया जा रहा है। कक्षाएं सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित की जाती हैं। कोविड-19 से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।'