फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर को धमकी देने वाला युवक गुजरात से गिरफ्तार

Thu, 07 Jan 2021 01:36 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
किशोरी पेडनेकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की मेयर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर को जान से मारने की धमकी देने वाले 20 वर्षीय एक शख्स को पुलिस ने बुधवार को गुजरात के जामनगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनोज डोडिया के रूप में हुई है।

विज्ञापन

आरोपी ने मेयर किशोरी पेडनेकर के मोबाइल पर फोन किया था। आरोपी ने हिंदी में बात की और मेयर को गाली दी और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद मेयर ने दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

पुलिस के पास केवल मोबाइल नंबर था और तकनीकी के माध्यम से पुलिस आरोपी मनोज तक पहुंचने में सफल रही। मनोज को पुलिस अधिकारियों ने बुधवार शाम को पकड़ा था। हालांकि, आरोपी ने किशोरी को धमकी क्यों दी थी। अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर को पिछले साल दिसंबर में धमकी भरा फोन आया था।पुलिस अधिकारी आरोपी को लेकर गुरुवार शाम तक मुंबई पहुंचेंगे। उसके बाद पुलिस हिरासत की मांग के लिए मनोज को अदालत में पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीएमसी चुनाव अगले साल होने वाले हैं। पेडनेकर को वर्ष 2019 में मुंबई के मेयर के रूप में चुना गया था, वह शिवसेना से नगरसेवक हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें