फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में पांच रुपये के लिए एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

Wed, 26 Feb 2020 03:11 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मुंबई में मंगलवार को एक बेहद ही दर्दनाक घटना हुई है। दरअसल, बोरिवली इलाके में पांच रुपये मांगने पर एक 68 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


यह घटना मंगलवार की है, जब 68 वर्षीय रामदुलार सरजू यादव बोरिवली (ईस्ट) के एक सीएनजी गैस स्टेशन पर गैस भरवाने गए। रामदुलार ने गैस भरवाने के बाद वहां तैनात कर्मचारी को पैसों का भुगतान किया और बचे हुए पांच रुपये मांगे। 

रामदुलार द्वारा पैसे मांगने पर कर्मचारी भड़क गया और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसके बाद कर्मचारी ने कुछ लोगों को इकट्ठा कर लिया और उन लोगों ने रामदुलार की जमकर पिटाई की, जिससे उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


घटना के बाद रामदुलार के बेटे में इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इस मामले से संबंधित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। साथ ही मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें