फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग घटनाओं में दो घंटे के अंदर एक युवती से तीन लोगों ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Feb 2020 02:55 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां में दो अलग-अलग घटनाओं में 19 साल की एक युवती के साथ दो घंटे के अंतराल पर तीन लोगों द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


रबाले एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने घटना का विवरण देते हुए बताया कि युवती को 18 फरवरी को घाटकोपर से ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन वह ट्रेन नहीं पकड़ पाई। इसके बाद वह दूसरी ट्रेन पकड़ कर ठाणे जिले के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पहुंची और रात में स्टेशन पर ही सो गई।

उन्होंने बताया कि अगले दिन वह ट्रेन पकड़ कर दिवा स्टेशन पहुंची और वहां उसने पैसे के लिए अपनी नाक की बाली बेंचने में एक महिला की मदद मांगी। लेकिन रात तक वह बाली बेच नहीं पाईं। उन्होंने बताया कि इसके बाद युवती सड़क पर घूमने लगी और करीब साढ़े आठ बजे उसने एक होटल के पास पहुंच कर एक ऑटो चालक को पास के रेलवे स्टेशन पर छोड़ने को कहा। इस पर चालक उसे नवी मुंबई के महापे इलाके की एक जर्जर इमारत में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे पास के एक मंदिर के पास छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार रात करीब 10 बजे युवती ने स्कूटर से दो जा रहे दो व्यक्तियों से मदद मांगी। उन्होंने युवती को स्कूटर में बैठा लिया और घंसोली ले जा कर उससे दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 23 फरवरी को मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों को 29 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें