सोमवार को मुंबई में एक शख्स के बांद्रा वर्ली सी लिंक से कूदने की खबर है। सूचना के बाद मुंबई पुलिस, नौसेना और तटरक्षक बल शख्स की तलाश में जुटे हैं और सर्च अभियान चला रहे हैं। पुलिस के अनुसार, शख्स ने बांद्रा वर्ली सी लिंक के बीच अपनी कार रोकी और फिर पुल से अरब सागर में छलांग लगा दी। घटना के बाद तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर्स की मदद से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि बांद्रा वर्ली सी लिंक पांच किलोमीटर लंबा पुल है जो कि बांद्रा को वर्ली से जोड़ता है। आठ लेन का यह पुल दक्षिणी मुंबई में स्थित है।