फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र एटीएस ने अवैध अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया, सात आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Aug 2019 10:46 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • महाराष्ट्र एटीएस ने अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड किया
  • गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आधार पर भी हो रही है जांच
विज्ञापन
पकड़े गए समान के साथ महाराष्ट्र एटीएस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने एक अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ कर मुंबई और इसके आसपास से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग शुल्क देने से बचने के लिए एक अवैध टेलीफोन एक्सचेंज के माध्यम से मध्य पूर्व में लगने वाले कॉलिंग शुल्क पर रोक लगाता था। अधिकारियों ने बताया कि मध्य पूर्व में व्हाट्सएप कॉल प्रतिबंधित होने के कारण यह गिरोह फलता-फूलता गया।

एटीएस अधिकारियों के अनुसार, उन्हें एक गुप्त सूचना मिली की एक गिरोह सिम बॉक्स तकनीक का उपयोग करके एक अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चला रहा है।

एटीएस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक देवेन भारती ने कहा कि विशेष जानकारी के आधार पर हमने शिवाजी नगर, मस्जिद बंदर, डोंगरी, वर्ली, पनवेल और कल्याण में एक साथ छापे मारे और शुक्रवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


हमने एक सर्वर, 513 सिम कार्ड, नौ सिम बॉक्स, तीन लैपटॉप, चार कंप्यूटर और सात वाई-फाई राउटर जब्त किए हैं। इन सभी की अनुमानित कीमत 6.5 लाख रुपये से अधिक है। एक्सचेंज से सरकार और टेलीकॉम ऑपरेटरों को 37 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है।

पुलिस ने शुक्रवार को जिन लोगों को गिरफ्तार किया उनकी पहचान नसीम खान (29) फैसल बाटलीवाला (28), समीर देवराज (30), हुसैन सय्यद (39), मंदर आचरेकर (36), सिब्तैन मर्चेंट (33) और इम्तियाज शेख (38) के रूप में हुई है। 

पुलिस ने कहा कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि कहीं इन अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का इस्तेमाल राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए तो नहीं किया जा रहा था। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें