फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित बेलगावी जिले का आज हवाई निरीक्षण करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

Sun, 11 Aug 2019 10:30 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित बेलगावी इलाके का हवाई निरीक्षण करेंगे। बता दें कि देश के दक्षिण व पश्चिम के पांच राज्यों में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात में बीते चार दिनों में 136 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे बुरे हाल केरल के हैं जहां 57 लोगों की मौत हुई और करीब 1.65 लाख लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।

 

अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री बेलगावी जिले में बाढ़ की स्थिति का आकलन करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक सरकार ने शनिवार को 17 जिलों में 80 तालुकों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया। बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

विज्ञापन


यह आदेश बड़ी संख्या में जान-माल के नुकसान, मवेशियों के मारे जाने और फसलों के नुकसान का आकलन करने के बाद जारी किया गया। आधिकारियों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित तालुक बेलगावी, बागलकोट, रायचुर, कलबुर्गी, यादगिर, विजयपुरा, गडग, हावेरी, धारवाड़, शिवमोगा, चिकमंगलुर, कोडागु, दक्षिण कन्नड़ उडुपी, उत्तर कन्नड़ और मैसूर में हैं। 


राहुल गांधी भी आज जाएंगे वायनाड

केरल के वायनाड में भी बारिश ने तबाही मचा रखी है। यहां अब तक बारिश से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वायनाड से सांसद राहुल गांधी रविवार को बाढ़ का हाल जानने पहुंचेंगे। वायनाड के उप जिला कलक्टर एनएसके उमेश ने बताया कि पुथुमाला में चाय बागान में हुए भूस्खलन के मलबे से हजार लोगों को बचा लिया गया है। खराब मौसम की वजह से राहत कार्य प्रभावित हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें