फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार: नवरात्रि पर अब लोकल ट्रेन में महिलाएं कर सकेंगी यात्रा

Sat, 17 Oct 2020 03:36 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई लोकल ट्रेन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार ने नवरात्रि पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। अब शनिवार से महिलाएं भी लोकल ट्रेनों में सफर कर सकती हैं। महिलाएं सुबह 11 बजे से तीन बजे तक और सायंकाल सात बजे से देर रात तक लोकल ट्रेन से यात्रा कर सकेंगी। हालांकि रेलवे बोर्ड ने महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले को अभी हरी झंडी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि रेलवे की अनुमति मिल जाएगी।

विज्ञापन


राज्य के आपदा नियंत्रण राहत व पुनर्वास सचिव किशोर राजे निम्बालकर ने पश्चिम रेलवे को पत्र लिखा है कि वे स्थानीय महिलाओं को लोकल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति दें। इससे अब मुंबई महानगर प्रदेश यानी एमएमआर क्षेत्र की महिलाएं शनिवार से लोकल ट्रेन से यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए उन्हें किसी प्रकार की क्यू आर कोड की जरूरत नही होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें