फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: मुंबई लोकल में फिर शर्मनाक वारदात, बेल्ट निकालकर महिला यात्री पर हमला करने दौड़ा युवक

Fri, 07 Aug 2026 03:06 PM IST
सुनील मेहरोत्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

मुंबई लोकल एक बार फिर गलत कारणों से चर्चा में है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति बेल्ट लेकर महिला के पीछे भागता नजर आ रहा है। इस दौरान आरोपी महिला को गाली देते हुए भी नजर आया। 
विज्ञापन
मुंबई लोकल ट्रेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई की लोकल ट्रेन में एक बार फिर बड़ी वारदात हुई है। सेकंड क्लास जनरल डिब्बे में एक पुरुष यात्री ने पहले महिला को लगातार भद्दी गालियां दीं और फिर उस पर हमला करने की नीयत से अपनी पैंट से बेल्ट निकाल ली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अंधेरी जीआरपी ने बताया कि मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना के समय डिब्बे में कई अन्य यात्री भी मौजूद थे। सभी ने हंगामा देखा, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
डिब्बे में मौजूद एक यात्री ने पूरी घटना अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपी सीट पर सोने की बात को लेकर महिला पर चिल्ला रहा है। जबकि डिब्बे में बैठने के लिए पर्याप्त जगह खाली थी, इसके बावजूद वह लगातार महिला को अपशब्द कहता रहा। शुरुआती बहस के बाद आरोपी वहां से चला गया था। लेकिन जब महिला ने उसे चिल्लाने से मना किया और धीरे बोलने को कहा, तो वह गुस्से में दोबारा लौट आया। इस बार उसने अपनी बेल्ट निकाल ली और महिला पर हमला करने की कोशिश करते हुए फिर से गालियां देने लगा।

मुंबई लोकल में हिंसा की कई घटनाएं आ चुकीं सामने
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर ली गई है। अब उसके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा रहा है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।
विज्ञापन

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच हिंसक विवाद के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसी साल जनवरी में मालाड स्टेशन पर उतरने को लेकर हुए मामूली विवाद में कॉलेज शिक्षक आलोक कुमार सिंह की सह-यात्री ओंकार शिंदे ने हत्या कर दी थी। वहीं जून में भारी बारिश के दौरान लोकल ट्रेन का दरवाजा बंद करने को लेकर हुए विवाद में कपड़ों की दुकान में काम करने वाले 21 वर्षीय मयंक लोहार की सह-यात्री रोशन सुवर्णा ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें