फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याण : शख्स ने की धारदार हथियार से 70 वर्षीय महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 28 Feb 2021 01:51 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कल्याण
विज्ञापन
Dead body - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

मुंबई के पास कल्याण में एक 70 वर्षीय महिला का शव उन्हीं के घर से बरामद हुआ। पुलिस ने जानकारी दी कि शनिवार की शाम को किसी अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर एक 70 वर्षीय महिला की धारदार हथियार की मदद से हत्या कर दी। शख्स ने महिला का गला रेत कर हत्या को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हंसाबेन प्रवीण ठक्कर कल्याण (पश्चिम) के तिलक चौक में दत्ता अली के रिहायशी कॉन्प्लेक्स में ग्राउंड फ्लोर पर अकेले रहा करती थीं। बाजापथ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर यशवंत चव्हाण ने बताया कि हमने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के तहत महिला के परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है। परिवार वालों का कहना है कि महिला अपने घर में अकेले रहा करती थी। पुलिस ने बताया कि महिला की बेटी ने सबसे पहले अपनी मां के शव को देखा था, जो खून से लथपथ था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शनिवार को बेटी ने रात दस बजे करीब पुलिस को इस बात की जानकारी दी थी। सूचना पाते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करने के लिए उसे रुक्मिणी बाई अस्पताल में भेज दिया। चव्हाण ने कहा कि हमें अभी तक अपराध को लेकर कोई सुराग नहीं मिला है, सभी दृष्टिकोणों से जांच हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें