फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: मुंबई के मंदिर में काली माता की मूर्ति ‘मदर मैरी’ जैसे परिधान में मिली, वीडियो वायरल; पुजारी गिरफ्तार

Wed, 26 Nov 2025 01:11 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई के चेंबूर स्थित एक मंदिर में काली माता की मूर्ति को मदर मैरी जैसे परिधान में सजाए जाने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने पुजारी को धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
काली माता की मूर्ति ‘मदर मैरी’ जैसे परिधान में मिली - फोटो : वीडियो ग्रैब/एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित एक मंदिर में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब भक्तों ने काली माता की मूर्ति को मदर मैरी जैसे परिधान में देखा। रविवार को हुए इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार को मंदिर के एक पुजारी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


घटना रसीएफ पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है। अधिकारियों के मुताबिक वायरल वीडियो में काली माता की मूर्ति सफेद और ऐसी पोशाक में दिखाई दी, जो मदर मैरी की पारंपरिक छवि जैसी लग रही थी। मंदिर पहुंचे भक्त यह देखकर हैरान रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में पुजारी रमेश ने बताया कि देवी काली ने सपने में आकर उन्हें इस रूप में सजाने के लिए कहा। हालांकि भक्तों ने इस दावे को आधारहीन बताया और इसे धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करार दिया।
विज्ञापन




मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पुजारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया। अदालत ने पुजारी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि अब यह जांच की जा रही है कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित उद्देश्य तो नहीं था और क्या इसमें अन्य लोग भी शामिल थे। फिलहाल मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें