फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: शिवसेना पार्षद के परिसरों पर आयकर छापा, नवाब मलिक के बाद घेरे में यशवंत जाधव, मेयर बोलीं- यह बदले की राजनीति

Fri, 25 Feb 2022 08:59 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जाधव पर 15 करोड़ के घोटाले का आरोप है। माना जा रहा है कि यह छापेमारी इसी सिलसिले में की गई है। इससे पहले राकांपा नेता व मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की थी। 
विज्ञापन
शिवसेना के पार्षद यशवंत जाधव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने मुंबई में शुक्रवार को शिवसेना के पार्षद यशवंत जाधव के जाधव के दो परिसरों पर छापा मारा। जाधव बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) की स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं। 
विज्ञापन

 

जाधव पर 15 करोड़ के घोटाले का आरोप है। आयकर की टीम ने मझगांव स्थित कॉपर कैसल पर भी छापा मारा। यह जाधव का दूसरा आवास है। माना जा रहा है कि यह छापेमारी इसी सिलसिले में की गई है। इससे पहले राकांपा नेता व मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की थी। मलिक फिलहाल 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं। उन्हें दाउद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। 

शिवसेना नेता जाधव के मझगांव स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह आयकर टीम पहुंची। आयकर टीम के साथ सीआरपीएफ जवानों का दल था। जाधव के घर पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जाधव पिछले पांच साल से स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं। भाजपा उन पर फर्जी कंपनियों के जरिए वित्तीय हेराफेरी का आरोप लगा रही है। बीते दिन जाधव की पत्नी यामिनी जाधव ने नवाब मलिक के खिलाफ ईडी कार्रवाई के विरोध में हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन


मेयर पेडनेकर पहुंचींं जाधव के घर
शिवसेना पार्षद जाधव के घर छापे के बीच मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर मौके पर पहुंचींं। उन्होंने कहा कि शिवसैनी कुछ अनुचित नहीं करते। उनसे पूछा गया था कि क्या यह बदले की राजनीति है? तो मेयर ने यह स्पष्ट है। घोटाले में कुछ और नाम सामने आने को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें आने दीजिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें