फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की 15 गाड़ियां मौके पर

Sat, 27 Jan 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Mumbai
विज्ञापन

मुंबई के गोरेगांव ईस्ट की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। फायर बिग्रेड की 15 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन अभी तक हालात सामान्य नहीं हैं। आग लगने के कारणों का भी पता नहीं लग सका है। हालांकि अभी तक किसी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि मुंबई की  कमला मिल्स में कुछ समय पहले भीषण आग लग गयी थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक मिल्स में आग अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार के कारण लगी थी। यह खुलासा फायर बिग्रेड की एक रिपोर्ट ने किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक मोजो बिस्त्रो में हुक्कों की वजह से आग लगी थी। यह दोनों पब अवैध रूप से चलाए जा रहे थे। बता दें कि इस भीषण हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक आग पहले मोजो रेस्तरां में लगी और फिर बाद में उससे लगे वन एबॉव पब तक पहुंच गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग के समय मोजो के रेस्तरां में हुक्का परोसा गया था। जिसके बाद यह आग लग गई। जबकि रेस्तरां में शराब और हुक्का परोसने की इजाजत नहीं थी। इसके बावजूद भी यह धंधा अवैध रूप से चलाया जा रहा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें