फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: इमान को अस्पताल से आज मिलेगी छुट्टी, आगे के इलाज के लिए जाएंगी अबु धाबी

Thu, 04 May 2017 03:23 AM IST
एजेंसी।/ मुंबई
विज्ञापन
इमान अहमद
विज्ञापन
कुछ समय पहले तक दुनिया की सबसे मोटी महिला मानी जाने वाली मिस्र की इमान अहमद को आज अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। गौरतलब है कि इमान अपने मोटापे का इलाज करवाने मुंबई के सैफी अस्पताल में आई थी। अब उनके आगे का इलाज अबुधाबी के बुरजील हॉस्पिटल में होगा।
विज्ञापन


मुंबई में इमान का इलाज करने वाले सैफी अस्पताल के बैरिएट्रिक सर्जन डॉ. मुजफ्फर लकड़ावाला ने बताया कि इमान को इलाज के लिए फरवरी महीने में लाया गया था, उस समय उनका वजन लगभग 498 किलो था, जो घटकर 177 किलो रह गया है। 

बुधवार को डॉ. लकड़ावाला ने कहा कि सैफी अस्पताल के सीओओ हुजेफा शेहाई को अबुधाबी के वीपीएस बुरजील हॉस्पिटल से एक ईमेल प्राप्त हुआ है, जिसमें कहा गया है कि इमान की सेहत अच्छी है वह विमान में यात्रा कर सकती है। ऐसे में उन्हें कल सुबह 10.30 बजे छुट्टी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सैफी अस्पताल की एक टीम बुरजील अस्पताल के डॉक्टरों के दल को इमान की मौजूदा चिकित्सा स्थिति के बारे में जानकारी देगी। 
विज्ञापन


डॉ. लकड़ावाला ने कहा कि इमान की सेहत में आए सुधार से हम काफी खुश हैं और हम उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। अब इमान के आगे का उपचार बुरजील अस्पताल में होगा। गौरतलब है कि अबुधाबी स्थित वीपीएस बुरजील अस्पताल के बारे में डॉ. लकड़ावाला ने ही इमान के परिवारवालों को जानकारी दी थी। सैफी अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार इमान के इलाज पर तीन करोड़ रुपये का खर्च आया है, जिसमें से 65 लाख रुपये अस्पताल को दान के रूप में भारतीयों से मिले हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें