क्या आरोपी रोहिता आर्य से बातचीत के दौरान पुलिस ने पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर से संपर्क किया था? इस सवाल के साथ अब मुंबई के आरए स्टूडियो बंधक कांड में जांच ने नया मोड़ लिया है। ऐसे में अब क्राइम ब्रांच केसरकर के बयान दर्ज करने की तैयारी में है। साथ ही, इस मामले से जुड़े पुलिस अधिकारियों और ऑडिशन में शामिल कलाकारों के बयान भी लिए जा रहे हैं।
मुंबई में बीते गुरुवार को आरए स्टूडियो में हुए छात्रों के बंधक कांड की जांच में अब नया खुलासा हुआ है, या फिर ये भी कह सकते है कि मामले की जांच एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जब आरोपी रोहित आर्य ने 17 बच्चों और दो बड़ों को बंधक बनाया था, उस वक्त बातचीत के दौरान पुलिस ने महाराष्ट्र के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर से भी संपर्क किया था। इसके बाद अब क्राइम ब्रांच उनके बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
समझिए पूरा घटनाक्रम
मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू
आर्य की मौत की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी गई है, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत अनिवार्य है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने पहले आर्य से बातचीत कर बंधक छोड़ने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना और एयर गन से फायरिंग की, तब जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई।
ये भी पढ़ें:- मुंबई में पहली बार नहीं हुई बंधक बनाने की घटना: डबल डेकर बस के यात्री से लेकर फ्लैट में बच्ची तक, जानें मामले